ताज़ा खबरेंमनोरंजन

‘श्री राम के भक्तों से, मैं हाथ जोड़ कर क्षमा मांगता हूं…’: आदिपुरुष के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर ने जनता से मांगी माफी

नई दिल्ली: फिल्म आदिपुरुष के डायलॉग राइटर मशहूर लेखक मनोज मुंतशिर दिन पर दिन परेशानी में घिरते जा रहे हैं. ऐसे में उन्होंने अपनी गलती को स्विकारते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए हाथ जोड़कर माफी मांगी है.

 

फिल्म की रिलीज के बाद से ही फिल्म को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है इसका एक बहुत बड़ा कारण रहे हैं फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर. फिल्म के डायलॉग में बदलाव किया गया जिसके चलते जनता में कॉफी आक्रोश देखा गया. इसके बाद मनोज द्वारा हनुमान जी के भगवान न होने वाले स्टेटमेंट ने मानों मुंतशिर की परेशानी को दोगुना कर दिया. ऐसे में फिल्म आदिपुरुष की रीलीज के 23 दिन बाद डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर ने लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए हाथ जोड़कर माफी मांगी है.

 

मनोज मुंतशिर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मैं स्वीकार करता हूँ कि फ़िल्म आदिपुरुष से जन भावनायें आहत हुईं हैं. अपने सभी भाइयों-बहनों, बड़ों, पूज्य साधु-संतों और श्री राम के भक्तों से, मैं हाथ जोड़ कर, बिना शर्त क्षमा मांगता हूं. भगवान बजरंग बली हम सब पर कृपा करें, हमें एक और अटूट रहकर अपने पवित्र सनातन और महान देश की सेवा करने की शक्ति दें!’

इसके बाद मनोज ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा, ‘चलो, देर आए दुरुस्त आए. ‘बजरंगबली आपको शक्ति दें’, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कभी-कभी ऐसा होता है कि अच्छे लोग भी भटक जाते हैं. लेकिन आपका माफ़ी मांगना यह साबित करता है कि भले ही आपसे किसी कारणवश गलती हुई हो, लेकिन आप सच्चे सनातनी हैं. जय श्री राम. भगवान राम आपका कल्याण करें’.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button