ताज़ा खबरेंभारत

‘विकसित भारत विकसित राजस्थान’ कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘विकसित भारत विकसित राजस्थान’ कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. विकसित भारत, विकसित राजस्थान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, “इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में इस समय राजस्थान की हर विधानसभा से लाखों साथी जुड़े हैं, मैं आप सभी का अभिनंदन करता हूं… कुछ दिन पहले फ्रांस के राष्ट्रपति का आपने जयपुर में जो स्वागत-सत्कार किया उसकी गूंज पूरे भारत और फ्रांस में है…”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज राजस्थान के विकास के लिए करीब 17 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है. यह परियोजनाएं रेल, रोड, सौर ऊर्जा, पानी और LPG जैसे विकास कार्यक्रमों से जुड़े हैं. यह परियोजनाएं राजस्थान के हजारों युवाओं को रोजगार देने वाली हैं.”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “2014 से पहले पूरे देश में होने वाले बड़े-बड़े घोटालों, आए दिन होने वाले बम धमाकों की चर्चा रहती थी… लोग सोचते थे कि उनका और देश का क्या होगा. कांग्रेस के राज में चारों तरफ तब यही माहौल था… लेकिन आज हम विकसित भारत, विकसित राजस्थान की बात कर रहे हैं…”

 

PM मोदी ने कहा, “कांग्रेस के साथ एक बहुत बड़ी समस्या यह है कि वह दुर्गामी सोच के साथ सकारात्मक नीतियां नहीं बना सकती. कांग्रेस न भविष्य को भांप सकती है और न ही भविष्य के लिए उसके पास कोई रोडमैप है. कांग्रेस की इसी सोच की वजह से भारत अपनी बिजली व्यवस्था के लिए बदनाम रहता था. पूरे देश में कई-कई घंटो तक अंधेरा हो जाता था… बिजली के अभाव में कोई भी देश विकसित नहीं हो सकता… हमने सरकार में आने के बाद देश को बिजली की चुनौतियों से निकालने पर ध्यान दिया. आज भी इनका(कांग्रेस) एक ही एजेंडा है- मोदी को गाली दो. जो मोदी को जितनी ज्यादा गाली दे सकता है उसे ये उतने जोर से गले लगाते हैं… मोदी कुछ भी करे, कुछ भी कहे ये उसका विरोध ही करेंगे चाहे उसमें देश का नुकसान ही क्यों न हो. कांग्रेस के पास एक ही एजेंडा है- ‘मोदी विरोध’, घोर मोदी विरोध…”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button