Hindi Newsportal

वाराणसी: पंखे से लटका मिला भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव, सुसाइड का अंदेशा, जांच में जुटी पुलिस

0 539
वाराणसी: पंखे से लटका मिला भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव, सुसाइड का अंदेशा, जांच में जुटी पुलिस

 

भोजपुरी फिल्मों की स्टार अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित एक होटल में रविवार को उनका शव मिला। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री ने ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। भोजपुरी एक्ट्रेस भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी थीं।

जानकारी के मुताबिक पुलिस की मौजूदगी में मास्टर चाबी से मैनेजर ने दरवाजा खोला। इसके बाद उनका शव पंखे से लटका था। पुलिस ने अभिनेत्री के मोबाइल समेत अन्य चीजों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं उनके नंबर की काल डिटेल भी निकाली जा रही है।

पुलिस ने मीडिया को बताया, ”होटल सोमेंद्र के रूम नंबर 105 में रविवार सुबह एक महिला के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। जानकारी पर पता चला कि भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आकर रुकी थी।‌ वह शूटिंग के सिलसिले में बनारस आयीं थीं। 22 मार्च की रात होलत में आकर रुकी थीं। उनके परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। उनका परिवार काफी समय से महाराष्ट्र में परिवार रहता है। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच की जा रही है।