राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने इन उम्मीदवारों पर जताया भरोसा, यहां देखें पूरी लिस्ट
भारतीय जनता पार्टी आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की है। 10 जून को राज्यसभा की 57 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। 31 मई को नामांकन की आखिरी तारीख है। इसी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है, जिसमें मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और हरियाणा के उम्मीदवारों का नाम शामिल है। बता दें कि कर्नाटक से निर्मला सीतारमण और महाराष्ट्र से पीयूष गोयल इस लिस्ट में शामिल हैं।
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों में होने वाले आगामी राज्य सभा द्विवार्षिक चुनाव 2022 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। pic.twitter.com/LUBrhkXGHN
— BJP (@BJP4India) May 29, 2022
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति ने अलग-अलग राज्यों में होने वाले आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की है। इसमें मध्यप्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और हरियाणा के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। इनमें , जिनमें केंद्रीय मंत्रियों पीयूष गोयल और निर्मला सीतारमण को क्रमश: महाराष्ट्र और कर्नाटक से उम्मीदवार बनाया गया है। इन 16 उम्मीदवारों में से छह उत्तर प्रदेश से हैं।