Hindi Newsportal

राजनीतिक गलियारों में होली की धूम, सभी नेताओं ने ऐसे मनाई होली

0 841
राजनीतिक गलियारों में होली की धूम, सभी नेताओं ने ऐसे मनाई होली

होली का त्योहार यानी रंगों का त्योहार। इस साल यह 25 मार्च को मनाया जा रहा है। होली का उत्साह लोगों में खूब देखने को मिल रहा है। हर तरफ होली के गाने पर लोग नाचते वह झूमते हुए नजर आरहे हैं। जहां एक तरफ देश का आम नागरिक हाथों में गुलाल व पिचकारी लेकर रंगों के इस महा पर्व को उत्साह के साथ मना रहा है। वहीं दूसरी तरह देश के राजनीतिक गलियारों में होली की धूम देखने को मिल रही है।

देश में चुनावी माहौल चल रह है कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी राजनेता इस बार होली बड़े ही उत्साह और उम्मीद के साथ मना रहे हैं। आइए देखते है कि इस बार राजनेताओं की कैसे मन रही है होली।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद में होली समारोह में शामिल हुए।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने अपने आवास पर दौरान लोक गीत गाकर होली का त्योहार मनाया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, “मैं देश के लोगों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। यह होली सभी के जीवन में आनंद और शांति लाए। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि जिस तरह से पीएम मोदी के नेतृत्व में ये देश आगे बढ़ रहा है, ये सिलसिला यूं ही चलता रहे।

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने दिल्ली में अपनी पत्नी-बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बेटियों रोहिणी आचार्य और मीसा भारती के साथ होली मनाई।

भाजपा नेता बांसुरी स्वराज ने कहा, “यह होली बहुत खास है क्योंकि PM मोदी के नेतृत्व में यह होली भारत में आत्मनिर्भरता, आत्मगौरव, आत्मविश्वास और विकास के रंग लाई है। सभी को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने उत्तर प्रदेश के वृन्दावन में होली का त्योहार मनाया।

 

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, “लोग बड़े उत्साह और खुशी के साथ रंगों का त्योहार होली मना रहे हैं। मैं सभी को अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं… 4 जून को भी होली मनाई जाएगी।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “जो हुआ सो हुआ, अब सरकार काम कर रही है और आइए राज्य के भविष्य पर ध्यान केंद्रित करें… हमें 2032 तक हिमाचल प्रदेश को सबसे समृद्ध राज्य बनाना है… लोग सब जानते हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में अपने परिवार और समर्थकों के साथ होली मनाई और क्षेत्रीय लोक गीत पर नृत्य किया।