Hindi Newsportal

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सीसी से आज मुलाक़ात करेंगे पीएम मोदी

0 552

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सीसी से आज मुलाक़ात करेंगे पीएम मोदी

 

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिस्र की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं। आज रविवार को दौरे का दूसरा दिन है। आज यानी जून 25 को पीएम मोदी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सीसी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी अल-करीम मस्जिद भी जाएंगे। बता दें कि 1997 के बाद किसी भारतीय पीएम की मिस्र की यह पहली राजकीय यात्रा है।

पश्चिमी एशिया और अफ्रीका में अपने रिश्तों को नए सिरे से मजबूत करने में जुटी भारत सरकार के लिए यह यात्रा बहुत महत्वपूर्ण है। जनवरी, 2023 में अल-सिसी जब भारत आए थे, तब दोनों देशों ने एक-दूसरे को रणनीतिक साझेदार घोषित किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिस्र के ग्रैंड मुफ्ती डॉ शॉकी इब्राहिम अब्देल-करीम आलम के साथ मुलाकात की। विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों के बीच भारत और मिस्र के बीच मजबूत सांस्कृतिक और लोगों के बीच संबंधों पर चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिस्र में ‘इंडिया यूनिट’ के साथ पहली बैठक में दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा की। ‘इंडिया यूनिट’ मिस्र के शीर्ष मंत्रियों का एक समूह है, जिसके प्रमुख मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मदबूली हैं। मोदी ने समर्पित उच्चस्तरीय इंडिया यूनिट के गठन के लिए मिस्र का आभार व्यक्त किया और साथ ही सरकार के रुख की प्रशंसा की।

मिस्र के ग्रैंड मुफ्ती शॉकी आलम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद कहा, “प्रधानमंत्री के साथ एक बहुत अच्छी और दिलचस्प बैठक रही. वास्तविकता में वे एक बुद्धिमान नेतृत्व को दर्शाते हैं। भारत जैसे बड़े देश के लिए हमारी आज की बैठक वास्तव में हमारी दूसरी बातचीत है क्योंकि हम पहले भी दिल्ली में मिल चुके हैं। दोनों बैठकों के बीच मैंने देखा कि भारत में बहुत विकास हुआ है और ये दर्शाता है कि वे भारत में हमेशा और लगातार काम कर रहे हैं।