ताज़ा खबरेंभारतराजनीति

 मध्य प्रदेश में ‘मोहन’ और छत्तीसगढ़ में आज ‘विष्णु’ लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

नई दिल्‍ली : मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के नामों की घोषणा हो चुकी है. वहीं 13 दिसंबर यानि आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में शपथग्रहण समारोह होगा. बता दें कि दोनों कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे.

 

मध्य प्रदेश में सुबह 11.30 बजे से मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा. इस समारोह में तीन बार के विधायक रहे मोहन यादव शपथ लेंगे जिन्हें मध्य प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री चुना गया है. वहीं, छत्तीसगढ़ के नव नियुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दोपहर चार बजे साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शपथ ग्रहण करेंगे. मध्‍यय प्रदेश और छत्‍तीगढ़ दोनों जगह शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर चल रही है.

 

निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए आज मैं म.प्र. के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लूंगा…सौभाग्य की बात है कि आज शपथ समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और 11 राज्यों के मुख्यमंत्री आ रहे हैं: मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव

 

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल होने जा रहे हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button