ताज़ा खबरेंभारतराजनीति

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने नए आवास का नाम रखा ‘मामा का घर’

भोपाल: मध्य प्रदेश बीजेपी को मीली जीत के बाद नए सीएम के नाम की घोषणा हुई जिसके बाद मप्र को मोहन यादव के रूप में नया सीएम मिला वहीं शपथ ग्रहण के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में अपने सीएम निवास को अलविदा कहा साथ ही अपने नए घर का नाम ‘मामा का घर’ रखा है.

 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “पूरा प्रदेश मेरा परिवार है और परिवार के रिश्ते पदों से नहीं होते, वो दिल के रिश्ते होते हैं…इसलिए भाई-बहन और भांजे-भांजियों से मेरा प्यार और विश्वास का रिश्ता है…मैं इनकी सेवा लगातार करता रहूंगा…”

 

नवंबर 2023 में हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा की भारी जीत के बाद पार्टी ने चौहान की जगह मोहन यादव को मुख्यमंत्री चुना. शिवराज सिंह चौहान चार बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. चौहान मंगलवार शाम अपनी बुधनी विधानसभा सीट के अंतर्गत शाहगंज शहर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भावुक हो गए और कहा कि वह लोगों खासकर अपनी बहनों के बीच बने रहेंगे. इस दौरान दर्शकों में बैठीं कुछ महिलाओं ने कहा, ‘‘भैया हमें अकेला छोड़कर कहीं मत जाओ’. इस पर चौहान ने कहा, ‘‘मैं कहीं नहीं जाऊंगा. मैं यहीं जिऊंगा और यहीं मरूंगा.”

 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार द्वारा शुरू किए गए सभी कार्यों को वर्तमान सरकार पूरा करेगी, जिनमें लाडली बहना योजना (महिला कल्याण के लिए), लाडली बहना योजना के लाभार्थियों के लिए आवास योजना, प्रत्येक परिवार में एक नौकरी की योजना और किसानों से किए गए वादे शामिल हैं. चौहान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘नई सरकार इन सभी कार्यों को आगे बढ़ाएगी. कहीं न कहीं कोई बड़ा उद्देश्य होगा, कभी-कभी जब तक ‘राजतिलक’ का समय आता है, व्यक्ति वनवास में भी चला जाता है. लेकिन यह सब, किसी न किसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए होता है.” उन्होंने कहा कि वर्तमान सत्तारूढ़ सरकार इन सभी योजनाओं को लागू करेगी क्योंकि राज्य में कांग्रेस की नहीं बल्कि भाजपा की सरकार है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button