ताज़ा खबरें

मकर संक्रांति पर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को मिली वंदे भारत ट्रेन की सौगात, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

मकर संक्रांति पर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को मिली वंदे भारत ट्रेन की सौगात, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

 

आज यानी 15 जनवरी को पीएम मोदी ने मकर संक्रांति के अवसर पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सौगात हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस सिकंदराबाद और विशाखापट्टनम के बीच चलेगी। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी और तेलंगाना के राज्यपाल टी सौंदर्यराजन सिकंदराबाद स्टेशन पर मौजूद रहे।

कार्यक्रम के संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आज तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को एक भव्य उपहार मिल रहा है। मैं दोनों राज्यों के लोगों को ट्रेन के लिए बहुत बहुत बधाई देता हूं। आज सेना दिवस भी है। अपनी सेना पर देश के हर नागरिक को गर्व है। इस समय पोंगल, माघ बीहू, मकर संक्राति, उत्तरायन का भी उत्साह दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बहुत लाभ होगा। इस ट्रेन से सिकंदराबाद और विशाखापट्टनम के बीच लगने वाला समय भी अब कम हो जाएगा। ये ट्रेन एक तरह से तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की साझा संस्कृति और साझा विरासत को जोड़ने वाली है।

पीएम मोदी ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन की एक और विशेषता है। ये ट्रेन नए भारत के संकल्पों और सामर्थ्य का प्रतीक है। ये उस भारत का प्रतीक है जो तेज़ बदलाव के रास्ते पर है। ऐसा भारत जो अपने सपनों और अकाक्षाओं को लेकर अधीर है। ऐसा भारत जो तेजी से चलकर अपने लक्ष्यों तक पहुंचना चाहता है। आगे अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि 8 साल पहले तक हमने देखा है कि किस प्रकार भारतीय रेल को लेकर निराशा ही देखने सुनने को मिलती थी। सुस्त रफ्तार, गंदगी का अंबार, टिकट बुकिंग से जुड़ी शिकायतें, आए दिन होती दुर्घटनाएं देख कर देश के लोगों ने मान लिया था कि भारतीय रेल में सुधार असंभव है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

2 Comments

  1. I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button