ताज़ा खबरेंवायरल

भूतपूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि आज, राहुल गांधी हुए इमोशनल, ट्वीट कर लिखा- ‘पापा आप…’

भूतपूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि आज, राहुल गांधी हुए इमोशनल, ट्वीट कर लिखा- ‘पापा आप…’

भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 32वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर उन्हें याद किया। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि ‘पापा, आप मेरे साथ ही हैं, एक प्रेरणा के रूप में, यादों में, सदा!‘ राहुल गांधी ने ट्विटर पोस्ट में एक वीडियो को भी शेयर किया है, इस वीडियो में भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कुछ ऐतिहासिक पलों के दृश्यों को दिखाया गया।

 

इस मौके पर राहुल गांधी तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर जाएंगे। श्रीपेरंबदूर में राजीव गांधी की याद में एक मेमोरियल बनाया गया है। लेकिन इससे पहले राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा, मां सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ दिल्ली में वीर भूमि में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की।

राहुल गांधी भी पिछले साल भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अपने पिता के स्मारक पर पहुंचे थे। कांग्रेस हर साल 21 मई को राजीव गाधी के शहादत दिवस के रूप में मनाती है। इस दिन देशभर में ब्लड डोनेशन कैंप और कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते है।

गौरतलब है कि भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या 21 मई 1991 को आम चुनाव के दौरान तमिलनाडु के श्रीपेदम्बूदूर में हुई एक प्रचार सभा में हुए बम धमाके के कारण हुई थी। इस धमाके की साजिश तमिल नाडु के एक संगठन लिट्टे ने रची थी और उनकी हत्या की जिम्मेदारी भी उसी ने ली थी। उनकी हत्या का देश के राजनैतिक परिदृश्य पर गहरा असर हुआ। बचे हुए लगभग आधे चुनाव में कांग्रेस को सहानुभूति की लहर मिली जिसके बाद 1991 में कांग्रेस किसी तरह से सत्ता वापसी करने में सफल रही।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button