भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 6,594 नए मामले दर्ज, 50 हजार के पार पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या
COVID-19 Update: मंगलवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 6,594 नए मामले सामने आए हैं. अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 50,548 हो गई है.
वहीं पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना से 6 लोगों की मौत हो चुकी है. पूरे भारत में अबतक कुल मौतों का आंकड़ा 5,24,777 पर पहुंच गया है. वहीं 4,035 लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होकर घर पहुंच गए.
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 50,548 हो गई है. महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक भारत में कुल 4,26,61,370 लोग कोरोना वायरस से ठीक होकर घर लौट चुके हैं.
भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 3,21,873 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 85,54,30,752 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)
🔲 भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 3,21,873 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 85,54,30,752 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19 pic.twitter.com/dUNU6VzHqC
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) June 14, 2022






anabolic steroid pills for sale
References:
gitlab.rails365.net