Hindi Newsportal

भारत में कनाडाई नागरिकों की नो एंट्री, वीजा पर लगा अनिश्चितकालीन प्रतिबंध

0 715

भारत में कनाडाई नागरिकों की नो एंट्री, वीजा पर लगा अनिश्चितकालीन प्रतिबंध

 

खलिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के बीच तल्खियां बढ़ गई हैं। दोनो देशों के बीच हुए विवाद में स्थिति यहां तक आ पहुंची कि आपस में दोनो देशों द्वारा एक दूसरे के राजनयिकों को देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया गया।

आपसी विवाद के बीच भारत और कनाडा के बीच तल्ख हुए रिश्तों से लोगों पर असर पड़ने के आसार नजर आ रहे हैं। इसी बीच अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि उन्होंने भारत को इस मामले में सहयोग करने के लिए कहा है।

भारत ने कनाडा के लोगों के लिए वीजा पर 21 सितंबर से अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी है। इसके साथ ही अपने नागरिकों को ऐसी जगह पर जाने के लिए भी एडवाइजरी जारी की है जहां हाल ही में भारत विरोधी गतिविधियां हुई थीं।

हालांकि वीजा को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन कनाडा में वीजा सेवाएं देने वाली कंपनी BLS ने इस बारे में एक संदेश पोस्ट किया है। संदेश में लिखा हुआ है कि 21 सितंबर, 2023 से लेकर अगले आदेश तक इंडियन वीजा सेवाओं को निलंबित किया गया है।