Hindi Newsportal

भारत के भगोड़े ज़ाकिर नाइक का कतर में होगा स्वागत, FIFA वर्ल्ड कप के दौरान देगा मजहबी भाषण

From: Zain khan Twitter
0 533
  • भारत के भगोड़े ज़ाकिर नाइक का कतर में होगा स्वागत, FIFA वर्ल्ड कप के दौरान देगा मजहबी भाषण

 

भारत में प्रतिबंधित और भड़काऊ भाषण का आरोपी जाकिर नाइक को क़तर ने फीफा विश्व कप 2022 के लिए आमंत्रित किया है। कतर ने विवादास्पद भारतीय इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक को धार्मिक प्रवचन देने के लिए आमंत्रित किया है। नाइक पर भारत में मनी लॉन्ड्रिंग और अभद्र भाषा का उपयोग करने का करने का आरोप है। इसके साथ ही भड़काऊ भाषण देने के चलते गिरफ्तारी का वारंट भी जारी है।

गौरतलब है कि फीफा की तरफ से जाकिर नाइक के शामिल होने की कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले यह जानकारी दी जा रही है।

बता दें कि साल 2016 में नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर विभिन्न धार्मिक समुदायों और समूहों के बीच दुश्मनी, घृणा या अन्य नकारात्मक भावनाओं को फैलाने और समूह के सदस्यों को प्रोत्साहित और सहायता करने के आरोप लगे थे। इसके बाद भारत में इस संगठन को गैरकानूनी घोषित कर दिया गया। भारतीय कानून से बचने के लिए जाकिर नाइक मलेशिया चला गया। भले ही उसका मलेशिया में स्थायी निवास है, लेकिन इस देश ने भी 2020 में ‘राष्ट्रीय सुरक्षा’ के हितों को ध्यान में रखते हुए नाइक के ‘धार्मिक उपदेश’ देने पर प्रतिबंध लगा दिया।