पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार के तौर पर भगवंत मान को चुना है. दिल्ली के मुख्यंमत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को इसकी घोषणा की.
बता दे कि, भगवंत मान आप की पंजाब इकाई के प्रमुख होने से साथ-साथ संगरूर लोकसभा सीट से AAP सांसद हैं. भगवंत मान आम आदमी पार्टी की पंजाब यूनिट के सबसे लोकप्रिय नेता हैं.
पंजाब दी आन, बान, शान
बनेंगे पंजाब के अगले मुख्यमंत्री @BhagwantMann ❤️#AAPdaCM pic.twitter.com/8ncgLZghcP— AAP (@AamAadmiParty) January 18, 2022
ये भी पढ़े: पंजाब में आगे बढ़ी चुनाव की तारीख, अब 20 फरवरी को होगा मतदान; जानें क्या थी वजह?
मैं पार्टी का दिल से धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझ पर इतना बड़ा विश्वास किया। मैं पंजाब की जनता को भी धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास किया। अब मेरी जिम्मेदारी डबल हो गई है तो मैं डबल हौसले से काम करूंगा: पंजाब में AAP के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार चुने जाने पर उन्होंने कहा.