ताज़ा खबरेंभारत

भगवंत मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट में आप विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ, 11 बजे होगा शपथ ग्रहण

पंजाब में आज भगवंत मान मंत्रिमंडल का गठन होगा। मान कैबिनेट के दस मंत्री आज शपथ लेंगे। शुक्रवार रात को ही मुख्यमंत्री मान ने अपने कैबिनेट सहयोगियों की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। मान के इस मंत्रिमडंल में लगातार दूसरी बार जीते दो विधायक शामिल हैं।

कैबिनेट का हिस्सा बनने वाले नेताओं में हरपाल सिंह चीमा, बलजीत कौर, हरभजन सिंह ईटीओ, विजय सिंगला, लाल चंद कटारुचक, गुरमीत सिंह मीत हेयर, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रम शंकर और हरजोत सिंह बैंस हैं। शपथ ग्रहण आज सुबह करीब 11 बजे होगा।

भगवंत मान ने शुक्रवार को कैबिनेट की घोषणा करते हुए एक ट्वीट में कहा

“पंजाब का नया मंत्रिमंडल कल शपथ लेगा। पंजाब की आप सरकार में शामिल होने वाले सभी मंत्रियों को बहुत-बहुत बधाई। पंजाब के लोगों ने हम सभी को एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। हमें दिन-रात मेहनत करके लोगों की सेवा करनी है और उन्हें एक ईमानदार सरकार देनी है। हमें रंगला पंजाब बनाना है, ”

 

इससे पहले 17 मार्च को मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत पंजाब के नवनिर्वाचित विधायकों ने विधानसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली थी. प्रोटेम स्पीकर डॉ इंदरबीर सिंह निज्जर ने विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

आप ने हाल ही में संपन्न पंजाब विधानसभा चुनावों में 92 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए अपने अधिकांश प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए शानदार जीत दर्ज की।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button