Hindi Newsportal

बिहार IPS को मुंबई में ज़बरदस्ती किया क्वारंटाइन, सीएम नीतीश ने कहा- यह ठीक नहीं हुआ

0 482

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करने गए बिहार पुलिस के अधिकारी आये दिन मुंबई पुलिस से सहयोग नहीं मिलने कि शिकायत कर रहे है। मगर मुंबई पुलिस द्वारा बिहार के अधिकारियों के साथ बुरे सुलुख की सारे हदें पार हो गयी है। दरअसल बिहार से सुशांत के केस में सुराग इखट्टा करने के लिए मुंबई पहुंचे पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी को मुंबई प्रशासन ने ज़बरदस्ती क्वारंटाइन कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि पटना सिटी एसपी विनय तिवारी को मुंबई में आईपीएस मेस में जगह नहीं दी गई, जिसके बाद उन्होंने निजी तौर पर अपने रहने की व्यवस्था की। इसके बाद बीएमसी के अफसरों ने विनय तिवारी से उनकी रहने की जगह पूछी और उन्हें क्वारंटाइन कर दिया। बताया जा रहा है कि एसपी विनय तिवारी के साथ जान-बूझकर ऐसा किया गया है।

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने रविवार देर रात ट्विट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्विट किया कि आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी बिहार पुलिस टीम का नेतृत्व करने के लिए आधिकारिक ड्यूटी पर आज पटना से मुंबई पहुंचे लेकिन बीएमसी अधिकारियों ने जबरन उन्हें क्वारंटाइन कर दिया।

आईपीएस अधिकारी को क्वारंटाइन करने पर भड़के CM नितीश कुमार

मुंबई में जांच कर रही पटना पुलिस की टीम का नेतृत्‍व कर रहे आइपीएस अधिकारी विनय तिवारी को क्‍वारंटाइन करने के बाद इस बात से बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए है। इस मामले को लेकर उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि कानूनी जांच में ऐसी बाधा उत्‍पन्‍न करना ठीक बात नहीं है।

पटना के ज्ञान भवन परिसर में मुख्‍यमंत्री ने कहा कि मुंबई में सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की जांच करने गए पटना सिटी के एसपी विनय तिवारी को बीएमसी द्वारा क्वारंटाइन किए जाने की जानकारी मिली है। जो कुछ हुआ है, वो ठीक नही है। यह राजनीतिक नहीं, कानूनी मामला है। बिहार पुलिस अपनी कानूनी जिम्मेदारी निभा रही है और निभाएगी। इस मामले में बिहार के डीजीपी महाराष्‍ट्र के डीजीपी से बात करेंगे।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram