बदलापुर बवाल: विरोध प्रदर्शन पर महाराष्ट्र पुलिस सख्त, 300 लोग गिरफ्तार, 40 पर हुई FIR

बदलापुर बवाल: विरोध प्रदर्शन पर महाराष्ट्र पुलिस सख्त, 300 लोग गिरफ्तार, 40 पर हुई FIR
महाराष्ट्र के ठाणे के एक स्थानीय स्कूल में दो नाबालिग बच्चियों के कथित यौन उत्पीड़न मामले को लेकर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर रेलवे स्टेशन पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन व बवाल हुआ। यहाँ हजारों प्रदर्शनकारी स्टेशन पर एकत्र हुए, जिससे ट्रेनों की आवाजाही अवरुद्ध हो गई और महत्वपूर्ण व्यवधान उत्पन्न हो गए। आक्रोशित लोगों ने स्कूल में भी तोड़फोड़ की जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
इसके बाद पुलिस ने इंटरनेट बंद कर दिया वहीं विरोध में प्रदर्शन कर रहे करीब 300 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही पुलिस ने 40 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। ठाणे पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए लोगों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
इससे पहले बदलापुर में हुए कथित यौन उत्पीड़न मामले में मंगलवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यालय ने ट्वीट किया, “बदलापुर की दुर्भाग्यपूर्ण घटना की तेजी से जांच की जाएगी और मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेश किया जाएगा और वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम को विशेष सरकारी अभियोजक नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है.”
अबतक
- बदलापुर में कथित यौन उत्पीड़न की घटना को लेकर रेवले ट्रैक पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया.
- GRP कमिश्नर रवींद्र शिसवे ने कहा, “सभी माध्य रेल कर्मियों से मेरा निवेदन है कि यहां पर जो ट्रेनों का परिचालन रुका हुआ था अभी हमने ट्रैक को खाली कराया है. ट्रैक खाली होने के बाद ये रिपोर्ट रेलवे ऑपरेशन में जाना जरूरी होता है. हम लोग वो रिपोर्ट भेज रहे हैं…”
- ठाणे पुलिस आयुक्त को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में स्थानांतरित करने के लिए मंगलवार एक प्रस्ताव प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया गया था।
- घटना से नाराज प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद अधिकारियों को स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में भारी सुरक्षा तैनात करनी पड़ी।





