NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: हरियाणा की एक डांसर के वीडियो को मुस्कान रस्तोगी का बताकर किया गया वायरल, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: हरियाणा की एक डांसर के वीडियो को मुस्कान रस्तोगी का बताकर किया गया वायरल, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में महिला डांस करते हुए नज़र आ रही है इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर हालिया दिनों में शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रही महिला कोई और नहीं बल्कि मेरठ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान रस्तोगी हैं।

फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “गौर से देखिए यह वही मुस्कान रस्तोगी है जिसने अपने बॉय फ्रेंड के साथ मिलकर..!! अपने पति को 15 टुकड़ों में काट दिया है और एक ड्रम में भर दिया ऊपर से सीमेंट डाल दी..”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो में दिख रही महिला मुस्कान रस्तोगी नहीं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में डांस करती महिला क्या मुस्कान रस्तोगी है ? इस बात की सच जानने के लिए हमने पड़ताल की। सबसे पहले हमने वायरल वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान वायरल वीडियो Palak Saini नामक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला।

इसके बाद हमने पलक सैनी नामक इंटाग्राम अकाउंट को बारीकी से खंगाला। जिसके बाद हमने जाना कि वायरल वीडियो में दिख रही महिला के कई अन्य डांस करते हुए वीडियो अपलोड किया गए हैं।

 

अपनी पड़ताल के दौरान हमें इंस्टग्राम अकाउंट के बायो सेक्शन में दी गयी जानकारी भी मिली, जहां यह बताया गया है कि उक्त अकाउंट पलक सैनी का जो हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली हैं, गौरतलब है कि पलक खुद को मॉडल बताती हैं।

आजतक की रिर्पोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक महिला ने अपनी ही पति (सौरभ कुमार) का बेरहमी से कत्ल कर दिया था। खबरों के मुताबिक, सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने खाने में नींद की दवा देने के बाद अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर सौरभ की हत्या की थी और फिर शव के टुकड़े कर उसे एक ड्रम में सीमेंट से बंद कर दिया था। फिलहाल, दोनों पुलिस की गिरफ्त में हैं। मुस्कान के माता-पिता ने अपनी बेटी को फांसी देने की मांग की है। 

 

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो मेरठ हत्या कांड की आरोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी नहीं बल्कि हरियाणा के सोनीपत में रहने वाली एक मॉडल व डांसर पलक सैनी नहीं है।

 

Show More
Back to top button