Hindi Newsportal

फैक्ट चेक: बस में एक महिला को परेशान करने वाले पुरुष का यह वीडियो भारत का नहीं, पाकिस्तान का है

0 1,751

सोशल मीडिया पर एक शख्स का बस में एक महिला को परेशान करने का वीडियो वायरल हो गया है। भारत के कई सोशल मीडिया यूजर्स ने बस में एक महिला के साथ दुर्व्यवहार करने वाले व्यक्ति का वीडियो साझा किया।

एक फेसबुक कैप्शन में लिखा है कि, “इन पक्के ईमान वाले हाजी मियां ने अगली सीट पर बैठी महिला से पिछली सीट से छेड़खानी करने का प्रयास किया।लेकिन बहादुर महिला ने उल्टे इनकी ठुकाई कर दी। सच में देश में हिंदू असहिष्णुता बढ़ती ही जा रही है। बेचारी कौम बहुत ही डर गई है।”

उपरोक्त पोस्ट का लिंक यहाँ है। इस तरह के और भी पोस्ट यहाँ, यहाँ, यहाँ और यहाँ देखे जा सकते हैं।

फैक्ट चेक

न्यूज़मोबाइल ने उपरोक्त पोस्ट की जांच की और पाया कि यह पुरानी और भ्रामक है।

‘महिला’, ‘यौन उत्पीड़क’, ‘बस’, ‘वीडियो’, ‘मौलवी’ जैसे कीवर्ड्स की मदद से हमें पाकिस्तान टुडे के 27 सितंबर, 2019 के एक न्यूज़ आर्टिकल में आदमी की यही तस्वीर मिली। आरोप है कि मुल्तान से इस्लामाबाद जा रही बस में एक महिला ने उसका यौन शोषण करने वाले शख्स को थप्पड़ जड़ दिया।

इसके अलावा, एक अन्य न्यूज़ आर्टिकल, जो 27 सितंबर, 2019 को इन्फ्लिक्स में पब्लिश हुआ है, में दावा किया गया कि एक महिला द्वारा बस में एक पुरुष को थप्पड़ मारने का वायरल वीडियो पाकिस्तान का है।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने भी 2019 की इसी तरह की एक खबर प्रकाशित की थी। इसके अलावा, द टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे भारतीय मीडिया संगठनों ने भी 2019 में इसी घटना रिपोर्ट किया था।

इसीलिए उपरोक्त जानकारी की सहायता से यह स्पष्ट है कि एक व्यक्ति द्वारा बस में एक महिला को प्रताड़ित करने का वायरल वीडियो पुराना और पाकिस्तान का है।

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799

Error: Contact form not found.

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news