Hindi Newsportal

फैक्ट चेक | जानें मीरा भयंदर की विधायक की COVID-19 पर वायरल ऑडियो क्लिप के पीछे की सच्चाई

0 797

सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप व्यापक रूप से प्रसारित हो रही है और इसके लिए महाराष्ट्र में मीरा भयंदर की विधान सभा सीट से स्वतंत्र MLA गीता जैन को जिम्मेदार ठहराया गया है।

क्लिप में एक महिला की आवाज़ है जिसमें लोगों को डॉक्टरों या लैब न जाने की सलाह दी गई है, अगर उनमे COVID-19 लक्षण हैं क्योंकि सरकार परीक्षणों के लिए अलग से निर्धारित धन का दुरुपयोग करने की कोशिश कर रही है।

संदेश को व्हाट्सएप पर भी व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है.

ये भी पढ़े: फैक्ट चेक : ये नहीं है अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर का नक्शा, जानें सच

फैक्ट चेक

चूंकि ऑडियो क्लिप में टेस्ट करने के लिए लोगों को हतोत्साहित किया है रहा था, इसलिए हमे संदेह हुआ।

हमने ‘गीता जैन’, ‘COVID’ शब्द को गॉगल किया और 25 जुलाई, 2020 का एक हिंदुस्तान टाइम्स का लेख पाया, जिसमें शीर्षक था:
धोखेबाजों ने मीरा-भाईंदर विधायक की नकली ऑडियो क्लिप साझा की; मामला दर्ज’

हम मुंबई मिरर का एक लेख मिला, जिसमें कहा गया है कि गीता जैन ने खुद एक वीडियो साझा किया है जिसमें उन्होंने वरल किये जा रहे दावे को गलत बताया।

गीता जैन के फेसबुक प्रोफाइल की जाँच करने पर, हम वो वीडियो मिला। उसमे देखा और सुना जा सकता है कि 10 जुलाई को जो ऑडियो वायरल हुआ, वह उनके द्वारा साझा नहीं किया गया था और इसे आगे प्रसारित नहीं किया जाना चाहिए।

हमारे कई स्तरों की जाँच के मद्देनजर, हम यह निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि यह ऑडियो क्लिप FAKE है।

यदि आप किसी भी स्टोरी को फैक्ट चेक करना चाहते हैं, तो इसे +91 88268 00707 पर व्हाट्सएप करें।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram