NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार पर हालिया दिनों में नहीं हुआ हमला, पुराना वीडियो हुआ वायरल

फैक्ट चेक: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार पर हालिया दिनों में नहीं हुआ हमला, पुराना वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कन्हैया कुमार कुछ लोगों की भीड़ के बीच मीडियाकर्मी को इंटरव्यू दे रहे हैं, इसी दौरान कोई अचानक से उन्हें फूल माला पहनाने आता है कि इसी दरमियान वह व्यक्ति कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को चाटा मार देता है।

इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर इसे हालिया दिनों का बताया जा रहा है।  फेसबुक पर वायरल वीडियो शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “आज फिर कूट दिया कन्हैया कुमार को  पहले गले लगाया फिर तबियत से धुनाई कर दी किसी बिहारी नौजवान ने कन्हैया कुमार की”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने पर हमें इसके पुराने होने की आशंका हुई। सच्चाई जनन्ने के लिए हमने पड़ताल की। सबसे पहले हमने वीडियो  को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल लेंस के माध्यम से खोजना शुरू किया।

खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर मई 17, 2024 को किए गए एक पोस्ट में मिला।  पोस्ट में जानकारी दी गयी है कि कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को माला पहनाने आए शख्स ने थप्पड़ मारा।

उपरोक्त मिले पोस्ट से हमने जाना कि वायरल वीडियो काफी पहले से ही इंटरनेट पर मौजूद है, इसलिए पुष्टि के लिए हमने गूगल पर एक बार फिर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो ETV भारत की वेबसाइट पर प्रकाशित लेख में मिला, जिसे मई 17, 2024 को अपलोड किया गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, “उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर हमला हुआ था। वह न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करतार नगर चौथा पुस्ता स्थित पार्षद कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ खड़े थे। तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और उन्होंने कन्हैया कुमार के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। हमलावरों ने पहले कन्हैया को माला पहनाई उसके बाद उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।”

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो की घटना हालिया दिनों की नहीं बल्कि साल 2024 के दौरान की है जब कन्हैया उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में अपने समर्थकों के साथ खड़े थे।

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking
Back to top button