ताज़ा खबरेंभारत

फाइजर की कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को डब्ल्यूएचओ की मिली मंजूरी

विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी (WHO) ने फाइजर (Pfizer) और बायोएनटेक (BioNTech) की कोविड-19 वैक्सीन(Coronavirus Vaccine) के आपातकाल इस्तेमाल को बीते दिन मंजूरी दे दी है। इसी के साथअब दुनियाभर के देशों के लिए रास्ते खुल गए हैं कि वह इस वैक्सीन के आयात और वितरण की जल्द अनुमति दे सकें। हालांकि, इससे पहले यह उम्‍मीद की जा रही थी कि डब्ल्यूएचओ चीन की वैक्‍सीन को मंजूरी दे सकता है।

बता दें कि सबसे पहले ब्रिटेन ने फाइजर वैक्सीन को मंजूरी दी थी। इसके बाद वहां वैक्‍सीनेशन के अभियान की शुरुआत हो गई थी। ब्रिटेन के बाद अमेरिका, कनाडा और यूरोपीय संघ के अन्य देशों ने भी फाइजर वैक्‍सीन के इस्तेमाल की इजाजत दे दी। अब डब्ल्यूएचओ की मंजूरी के बाद अन्‍य देश भी इस वैक्सीन के इस्तेमाल की मंज़ूरी अपने- अपने देश में दे सकते है।

ये भी पढ़े: दिल्ली में सर्दी और कोहरे ने तोड़े रिकॉर्ड, 1.1 डिग्री तक गिरा तापमान, विजिबिलिटी हुई शून्य

डब्ल्यूएचओ ने अपने बयान में कहा कि फाइजर-बायोटेक वैक्सीन पहली ऐसी वैक्सीन है, जिसे कोरोना महामारी के आने के बाद संगठन की ओर से इमरजेंसी इस्तेमाल की इजाजत दी गई है।  डब्ल्यूएचओ की असिस्टेंट डायरेक्टर मैरिएंगेला सिमाओ ने कहा कि कोरोना वायरस वैक्सीन की वैश्विक पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में ये एक बेहद ही सकारात्मक कदम है।

फिलहाल मिली है इमरजेंसी इस्तेमाल को मंज़ूरी, लेकिन कब मिलेगी पूरी मंज़ूरी?

डब्लूएचओ ने फिलहाल तो केवल मरजेंसी इस्तेमाल को मंज़ूरी दी है लेकिन WHO फाइजर की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी की पूरी और विस्तृत जांच बाद में करेगी। बता दे फाइजर की वैक्सीन को डब्लूएचओ की हरी झंडी मिलने का मतलब है कि अब गरीब देशों को जल्द ही यूरोप और उत्तरी अमेरिका में पहले से उपलब्ध कोरोना के खुराक मिल सकती है।

गौरतलब है कि हर देश के पास अपनी एक ड्रग रेग्युलेटरी एजेंसी है, जो किसी भी कोरोना वैक्सीन के लिए अपनी मंजूरी देने के बाद ही उसका इस्तेमाल करेगी। लेकिन कुछ कमजोर सिस्टम वाले देश आमतौर पर वैक्सीन के टेस्ट के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन पर निर्भर करते हैं।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button