Hindi Newsportal

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र में कई परियोजनाओं का किया उद्धघाटन, ‘वंदे भारत एक्‍सप्रेस’ ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, मेट्रो में की यात्रा, समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का किया उद्धघाटन

0 260

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र में कई परियोजनाओं का किया उद्धघाटन, ‘वंदे भारत एक्‍सप्रेस’ ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, मेट्रो में की यात्रा, समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का किया उद्धघाटन

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नागपुर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। सबसे पहले उन्होंने नागपुर और बिलासपुर के बीच दौड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी ने आज सुबह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह ट्रेन नागपुर से बिलासपुर के बीच चलेगी।  इसमें चेयर कार के लिए कुल 912 सीटें हैं।  भारतीय रेलवे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 75 वंदे भारत ट्रेनें चलाने के लक्ष्य पर काम कर रहा है।

आज रविवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र में कई परियोजनाओं का उद्धघाटन करने के लिए नागपुर पहुचें। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भगत सिंह कोश्यारी ने उनका स्वागत किया। सबसे पहले उन्होंने नागपुर रेलवे स्‍टेशन से नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद पीएम मोदी ने नागपुर मेट्रो रेल प्रोजेक्‍ट का उद्घाटन किया और फ्रीडम पार्क से खपरी तक नागपुर मेट्रो में यात्रा की, इस दौरान उन्होंने मेट्रो में सवार छात्रों से भी बातचीत की।

इसके बाद पीएम मोदी ने ‘नागपुर मेट्रो फेज-1’ राष्ट्र को समर्पित किया और ‘नागपुर मेट्रो फेज-2’ का शिलान्यास किया। साथ ही साथ नागपुर और शिरडी को जोड़ने वाले समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का भी उद्घाटन किया।