ताज़ा खबरें

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता राजू झा की गोली मारकर की गयी हत्या, हमलावर फरार

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता राजू झा की गोली मारकर की गयी हत्या, हमलावर फरार

 

पश्चिम बंगाल में कल आधी रात को बीजेपी नेता की गोली मरकर हत्या कर दिया गयी। यहाँ शनिवार रात बर्धमान के शक्तिग्रह में बीजेपी नेता राजू झा (Raju Jha) की कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस फायरिंग के दौरान दो अन्य लोग भी घायल हो गए हैं। घटना आसनसोल-दुर्गापुर क्षेत्र में हुई। बीजेपी नेता राजू झा उर्फ राकेश पेशे से एक कोयला कारोबारी भी थे।

 

इस मामले में स्थानीय पुलिस का कहना है कि भाजपा नेता व बिजनेसमैन राजू झा कुछ सहयोगियों के साथ कोलकाता जा रहे थे। वह रास्ते में शक्तिगढ़ थाना क्षेत्र के अमरा में एक मिठाई की दुकान के बाहर कुछ खाने के लिए रुके थे। इसी दौरान शक्तिगढ़ इलाके में एक हलवाई की दुकान के बाहर अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि राजू झा जब दुकान के बाहर अपनी कार में इंतजार कर रहे थे, तभी एक कार में दो व्यक्ति वहां पहुंचे। पुलिस ने कहा कि एक आरोपी ने रॉड से उनकी कार का शीशा तोड़ दिया, जबकि दूसरे ने उन पर गोली चलानी शुरू कर दी। गोली लगने के बाद बीजेपी नेता की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उन्हें पांच गोलियां लगीं। वहीं उनके साथियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि घटना आसनसोल-दुर्गापुर क्षेत्र में हुई।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button