ताज़ा खबरें

न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर लगाया 35% टैरिफ

वाशिंगटन, डी.सी.: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (स्थानीय समय) को घोषणा की कि अमेरिका कनाडा से आयातित वस्तुओं पर 35% टैरिफ लगाएगा, जिससे वाशिंगटन के उत्तरी पड़ोसी देश के साथ व्यापार तनाव बढ़ गया है. ट्रंप ने कहा कि यह निर्णय कनाडा द्वारा अमेरिका में फेंटेनाइल के प्रवाह को रोकने में कथित विफलता के जवाब में लिया गया है… पूरी खबर पढ़ें

 

कनाडा में कपिल शर्मा के नए रेस्टोरेंट पर फायरिंग, आतंकी हरजीत सिंह ‘लड्डी’ ने ली ज़िम्मेदारी

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के नए खुले रेस्टोरेंट KAP’S CAFE पर बुधवार रात (स्थानीय समय अनुसार) गोलीबारी हुई। यह रेस्टोरेंट कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में हाल ही में शुरू हुआ था। गोलीबारी की इस घटना ने स्थानीय समुदाय को हैरान कर दिया है। जानकारी के अनुसार, इस हमले की जिम्मेदारी हरजीत सिंह उर्फ ‘लड्डी’ नाम के एक आतंकवादी ने ली है… पूरी खबर पढ़ें

 

गुरुग्राम में राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की पिता ने गोली मारकर की हत्या, इंस्टाग्राम रील बना वजह

गुरुग्राम के सेक्टर 57 इलाके में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 25 वर्षीय राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उनके पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, यह विवाद एक इंस्टाग्राम रील को लेकर हुआ था। घटना सुबह करीब 11:30 बजे राधिका के घर की पहली मंजिल पर हुई… पूरी खबर पढ़ें

 

Fact Check: AI-Generated है यह मुंबई ब्रिज हादसे का वीडियो, भ्रामक दावे के साथ हुआ वायरल

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पुल ढहता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो को मुंबई ब्रिज हादसा बताकर शेयर किया जा रहा है. चलिए जानते हैं आखिर इस वीडियो में कितनी सच्चाई है… पूरी खबर पढ़ें

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button