Hindi Newsportal

न्यायिक हिरासत में भेजे गए चंद्रबाबू नायडू, आंध्र प्रदेश में TDP ने बंद का किया ऐलान

0 369

न्यायिक हिरासत में भेजे गए चंद्रबाबू नायडू, आंध्र प्रदेश में TDP ने बंद का किया ऐलान

 

आंध्र प्रदेश के सियासी गलियारों में बेहद गर्मा-गर्मी है। बीते शनिवार पूर्व सीएम और टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार कर लिया गया है। एन चंद्रबाबू नायडू को राजमुंदरी सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।इसके बाद से राजनीतिक बयानबाजी और विरोध-प्रदर्शन तेज हो गया है। वहीं आंध्र प्रदेश की विपक्षी पार्टी टीडीपी ने नायडू की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार (11 सितंबर) को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।

उनकी गिरफ़्तारी से राजनीतिक बयानबाजी और विरोध-प्रदर्शन तेज हो गया है। गिरफ्तारी का विरोध करने विजयवाड़ा जा रहे पवन कल्याण को पुलिस ने नजरबंद कर लिया है। उन्हें एहतियातन हिरासत में लिया गया है। जांच टीम ने रविवार तड़के नायडू को मेडिकल टेस्ट के बाद कोर्ट में पेश किया है।

गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश सीआईडी ​​प्रमुख एन संजय ने शनिवार को कहा कि नायडू को कौशल विकास निगम से धन के दुरुपयोग से जुड़े धोखाधड़ी केस में गिरफ्तार किया गया है। यह घोटाला 300 करोड़ रुपये का है। आंध्र प्रदेश राज्य कौशल विकास निगम में कथित भ्रष्टाचार से जुड़े केस में गिरफ्तारी के एक दिन बाद पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। नायडू की गिरफ्तारी रविवार को हुई थी।