Hindi Newsportal

नवरात्री के पहले दिन लखनऊ में सोना हुआ सस्ता, जानिए क्या हैं नए रेट

0 364

नवरात्री के पहले दिन लखनऊ में सोना हुआ सस्ता, जानिए क्या हैं नए रेट

 

नवरात्री के पहले दिन भी भारतीय सर्राफा बाजार में सोना की कीमतों गिरावट आयी है। सोमवार को भारतीय सर्राफा बाजार ने सोना और चांदी के नए दाम जारी कर दिए हैं। लखनऊ में सोना और चांदी के दामों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को सोना 51500 प्रति दस ग्राम और चांदी 57900 प्रति किलो रही वहीं, सोमवार को सोना 49800 प्रति दस ग्राम और चांदी 56050 प्रति किलो रही।

कानपुर में भी सोना के दाम में तेजी नजर आई जबकि चांदी के रेट में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को सोना 51050 प्रति दस ग्राम और चांदी 57600 प्रति किलो थी। सोमवार को सोना 51250 प्रति दस ग्राम और चांदी 57450 प्रति किलो थी। आगरा में सोना में दाम में तेजी देखी गई जबकि चांदी गिरी है।  शनिवार को को सोना 51000 प्रति दस ग्राम और चांदी 57400 प्रति किलो रही।  सोमवार को को सोना 51200 प्रति दस ग्राम और चांदी 57150 प्रति किलो रही।