Hindi Newsportal

नई पारी की हुई शुरुआत:अनुराग ठाकुर, अश्विनि वैषणव और मनसुख मंडाविया समेत नए मंत्रियों ने संभाले अपने पदभार; नड्डा संग हुई मुलाकात भी

0 927

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्री परिषद का बुधवार को विस्तार हो चूका है। कल की बात करे तो कार्यक्रम में कुल 43 लोगों को शपथ दिलाई गई थी। इनमें 15 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री और 28 राज्य मंत्री पद की शपथ ली है। हालाकिं इस दौरान कई मंत्रियों का प्रमोशन हुआ है और काफी मंत्रियों के विभाग बदले गए हैं। अब ऐसे में गुरुवार यानी आज सुबह से ही मंत्रियों ने अपना कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है।

देखिये नमो कैबिनेट के नए चेहरों को और जानें उनके राजनैतिक सफर से जुड़ी कुछ ख़ास बातें।

आज हो सकती है मंत्री परिषद की बैठक।

केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बृहस्पतिवार को बैठक होने की संभावना है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए बड़े मंत्रिपरिषद विस्तार और मंत्रियों के प्रभार में फेरबदल के एक दिन बाद होगी। विस्तार या फेरबदल के बाद प्रधानमंत्री आम तौर पर काबीना मंत्रियों और राज्य मंत्रियों की बैठक करते हैं।

राजीव चंद्रशेखर ने संभाली कुर्सी।

राजीव चंद्रशेखर ने मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी का पदभार संभाल लिया है।

आरसीपी सिंह ने संभाला कार्यभार।

जेडीयू कोटे से आए सांसद आरसीपी सिंह को इस्पात मंत्री बनाया गया है। आरसीपी सिंह ने भी आज अपना कार्यभार संभाल लिया हैं। आरसीपी सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

मनसुख मांडविया ने संभाला पदभार।

देश के नए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने पदभार संभाल लिया । इस दौरान उन्होंने पहले पूजा पाठ की। गुजरात से भाजपा के सांसद मनसुख मांडविया ने डॉ. हर्षवर्धन की जगह ली है।

अश्विनी वैष्णव ने संभाले यह दो पदभार।

आज अश्विनी वैष्णव इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का काम संभाला। सुबह 10 बजे इलेक्ट्रॉनिक्स निकेतन पहुंचकर उन्होंने अपना पद संभाला। इसके अलावा अश्विनी वैष्णव ने रेल मंत्रालय का कार्यभार शुरू किया। इससे पहले इस पद पर पीयूष गोयल थे।

अनुराग ठाकुर ने किया काम शुरू।

वहीं अनुराग ठाकुर ने सूचना-प्रसारण मंत्रालय पहुंचकर कामकाज शुरू किया। अनुराग ठाकुर को राज्य मंत्री से प्रमोट कर कैबिनेट में भेजा गया है। ठाकुर ने प्रकाश जावड़ेकर की जगह ली है।

30 मंत्री लोकसभा और 11 राज्यसभा के सदस्य।

नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले मंत्रिपरिषद विस्तार में शपथ लेने वाले 43 मंत्रियों में 30 लोकसभा और 11 राज्यसभा के सदस्य हैं। इसके साथ ही, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष एल मुरुगन दो ऐसे मंत्री हैं जो फिलहाल संसद के किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। सोनोवाल की बात करे तो वह फिलहाल असम विधानसभा के सदस्य हैं।

मंत्रिमंडल में मंत्रियों की बढ़ी संख्या

बता दें कि बुधवार को कैबिनेट विस्तार के बाद अब मंत्रिमंडल में कुल मंत्रियों की संख्या 77 तक पहुंच गई है, इससे पहले यह संख्या 69 थी। नियम के मुताबिक यह संख्या 81 तक पहुंच सकती है। इतना ही नहीं बुधवार को मंत्रिमंडल से कई वरिष्ठ नेताओं की विदाई हो गई है और इस दौरान कई बढ़े पद पर सदस्य मंत्रियों ने अपना इस्तीफा सौंपा है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram