ताज़ा खबरेंमनोरंजन

देखिये वीडियो: ‘जजमेंटल है क्या’ के सॉन्ग लॉन्च के दौरान पत्रकार से भिड़ी कंगना रनौत, लगाए कई आरोप

कंगना रनौत और राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ के एक रीमिक्स प्रमोशनल सॉन्ग के लॉन्च के मौके पर कंगना रनौत एक और विवाद में फंस गयीं. लॉन्च के दौरान जैसे ही सवाल जवाब का दौर शुरू हुआ, एक पत्रकार के सवाल पूछने पर कंगना भड़क उठीं.

जैसे ही पत्रकार ने सवाल पूछने के लिए अपना नाम बताया और सवाल पूछना शुरू किया, कंगना ने बीच में ही टोका टाकी शुरू कर दी. इसके बाद कंगना ने पत्रकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनकी फिल्म ‘मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी’ के खिलाफ दुर्भावना से ग्रस्त होकर काफी कुछ लिखा और उनके खिलाफ भी अनाप-शनाप बातें ट्वीट कीं.

कंगना ने कहा,” तुम तो हमारे दुश्मन बन गए हो.कितनी ज्यादा गंदी-गंदी बातें करते हो, इतना गंदा सोचते कैसे हो.”

कंगना के आरोप लगाने पर पत्रकार ने कहा कि वो उनपर ऐसे आरोप नहीं लगा सकती. पत्रकार ने जवाब देते हुए कहा, “मैं केवल सच लिखता हूं. मुझे नहीं लगता कि ऐसा कहना उचित है.” पत्रकार ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने कभी भी उनके खिलाफ इस तरह की बातें नहीं लिखी है, जिनका आरोप कंगना उनपर लगा रही हैं.

पत्रकार के सफाई देने के बाद भी कंगना पत्रकार पर भड़कती रहीं. उन्होंने कहा: “क्या आपके लिए यह लिखना उचित है?” इसके बाद जब पत्रकार ने उनसे पूछा कि उन्होंने क्या गलत लिखा है, इसका उदाहरण दें, लेकिन कंगना ने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया.

बाद में कंगना ने कहा: “आप मेरी फिल्म मणिकर्णिका को कोस रहे हैं,” मैंने फिल्म बनाकर गलती की? आप मुझे राष्ट्रवाद पर फिल्म बनाने के लिए एक राष्ट्रवादी बुला रहे हैं? आप मेरे खिलाफ एक भद्दा अभियान चला रहे हैं.”

पत्रकार ने जवाब देते हुए कहा, “आप एक पत्रकार को सिर्फ इसलिए नहीं डरा सकते क्योंकि आप यहां ज्यादा प्रभावशाली स्थिति में हैं.”

कंगना ने यह कहकर जवाब दिया: “मैं किसी को डरा नहीं रही हूं. मैं केवल स्पष्टवादी हूं. ”

ALSO READ: लखनऊ से दिल्ली आ रही बस यमुना एक्सप्रेसवे से नाले में गिरी; 29 की मौत, कई घायल

कंगना ने पीटीआई रिपोर्टर से किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया और कहा:” आप मेरे ब्रांड को नुक्सान पहुंचा रहे हैं और मेरे द्वारा कहे जाने वाले चीजों को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रहे हैं. ”

इसके बाद रिपोर्टर ने स्पष्ट किया कि” ट्विटर पर 600 फॉलोअर के साथ मैं किसी की छवि धूमिल नहीं कर सकता. यह मेरे बस की बात नहीं है.”

कंगना ने ये भी कहा कि पत्रकार ने ‘मणिकर्णिका’ से संबंधित एक इंटरव्यू के दौरान उनकी वैनिटी वैन में तीन घंटे बिताए थे और उनके साथ लंच भी किया था. कंगना का आरोप है कि इसके बावजूद उनके और उनकी फिल्म ‘मणिकर्णिका’ के खिलाफ घटिया बातें लिखीं गईं. पत्रकार ने बार-बार दोहराया कि न तो उन्होंने उनके साथ कभी लंच किया और न ही वैनिटी वैन में उनके साथ तीन घंटे बिताए. मगर कंगना बिल्कुल भी सुनने के मूड में नहीं थीं.

रिपोर्टर ने गरिमापूर्ण तरीके से जवाब दिया कि उन्होंने कंगना पर जो भी आरोप लगाया है, उन्होंने ऐसा कोई भी ट्वीट नहीं किया है. अन्य मीडिया कर्मी, एकता कपूर, रुचिका कपूर, इस कार्यक्रम में उपस्थित मेजबान भी बहस में शामिल हो गए और कुछ ही समय में मामला बिगड़ गया.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button