ताज़ा खबरेंभारत

दिल्ली सरकार के एक अधिकारी पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप, सीएम केजरीवाल ने दिया सस्पेंड करने का आदेश

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बलात्कार के आरोपी दिल्ली सरकार के अधिकारी को निलंबित करने का आदेश दिया और मुख्य सचिव से आज शाम 5 बजे तक रिपोर्ट मांगी. बलात्कार के आरोपी दिल्ली सरकार के निलंबित अधिकारी और उसकी पत्नी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. दरअसल दिल्ली सरकार के एक अधिकारी पर अपने मृत दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ कई महीनों तक कथित तौर पर बलात्कार करने का आरोप है.

दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिल्ली सरकार के एक अधिकारी पर अपने मृत दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ कई महीनों तक कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है.

 

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा, उत्तरी जिले के बुराड़ी थाने में मामला दर्ज किया गया था. 17 वर्षीय लड़की के पिता की मौत अक्टूबर 2020 में हो गई थी. बाद में लड़की को उसके मृत पिता के पारिवारिक मित्र के आवास पर भेज दिया गया, जो अब मामले में आरोपी (दिल्ली सरकार का अधिकारी) है. उसने बताया कि नवंबर-दिसंबर 2020 और जनवरी 2021 में उसके स्थानीय अभिभावक (दिल्ली सरकार के अधिकारी) ने उसके साथ बलात्कार किया. जब उसने यह बात आरोपी की पत्नी को बताई तो महिला ने उसे धमकाया और उसका गर्भपात भी करा दिया. लड़की तनाव और दबाव में रही. घटना के बाद उसे पैनिक अटैक का भी सामना करना पड़ा. उसके इलाज के दौरान ये बात सामने आई. डॉक्टरों ने बताया कि लड़की बयान देने के लिए फिट नहीं है. लड़की का बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई की जाएगी.

 

वहीं केजरीवाल के आदेश के बाद दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष, स्वाति मालीवाल ने एएनआई से बात करते हुए कहा, महिला एवं बाल विकास विभाग में उपनिदेशक के पद पर लंबे समय तक तैनात सरकारी अधिकारी पर 16 साल की नाबालिग लड़की से बलात्कार करने और उसके गर्भवती होने पर अधिकारी और उसकी पत्नी पर गर्भपात कराने की कोशिश करने का आरोप है. हमने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है कि उसे अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? हम दिल्ली सरकार को भी नोटिस जारी कर रहे हैं क्योंकि हम जानना चाहते हैं कि उसके खिलाफ क्या शिकायते हैं और उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है?

बता दें कि, दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया यह घटना उस समय की है जब 1 अक्टूबर, 2020 को पीड़िता अपने पिता के निधन के बाद किशोरी आरोपी और उसके परिवार के साथ उनके घर पर रह रही थी. इस मामले में आरोपी महिला एवं बाल विकास विभाग में उप निदेशक है. आरोपी ने नवंबर 2020 और जनवरी 2021 के बीच किशोरी से कथित तौर पर कई बार बलात्कार किया.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button