ताज़ा खबरेंमौसम

दिल्ली में रातभर बरसे बदरा, आज फिर भीगेगी राजधानी, यहाँ जानें मौसम का हाल

दिल्ली में रातभर बरसे बदरा, आज फिर भीगेगी राजधानी, यहाँ जानें मौसम का हाल

भारत में ज्यादातर राज्यों में बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में भी मानसून की बारिश हो रही है, बीती रात भी खूब बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक आज पूरे दिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में रूक रूक कर कभी तेज तो कभी धीमी बारिश होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार है।

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार दोपहर बारिश होने से लोगों को उमस से राहत मिली। फिलहाल दिल्ली में भारी वर्षा होने की चेतावनी नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को भी बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। इस बारिश से उमस कम हो गई और गर्मी से भी राहत मिल गई। वर्षा क्षेत्र के बदलाव के कारण दिल्ली में पिछली बार पूर्वानुमान के अनुसार भारी बारिश नहीं हुई।

वहीं बात अगर उत्तर प्रदेश की करें तो यहाँ भी मानसून सक्रिय है और इसी कारण ज्यादातर स्थानों पर बादल छाये हुए हैं। गुरुवार को यूपी के पश्चिमी और पूर्वी दोनों ही हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी लेवल तक बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को कई जगहों पर बादल गरजने और बिजली गिरने का भी अलर्ट है। IMD के मुताबिक, आगामी 4-5 दिनों के दौरान प्रदेश के मध्यवर्ती एवं दक्षिणी हिस्सों में भी वर्षा की तीव्रता बढ़ेगी।

मौसम विभाग की ओर से दिए गए अपडेट के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में 6 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, मौसम विभाग के अपडेट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल, सिक्किम ,असम, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, मेघालय और त्रिपुरा में भारी बारिश का अनुमान है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button