Hindi Newsportal

दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर में हुआ सुधार, लेकिन अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है नदी का पानी 

rain: फाइल इमेज
0 422
दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर में हुआ सुधार, लेकिन अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है नदी का पानी 

 

देश की राजधानी में दो दिनों से यमुना नदी के जलस्तर में लगातार कमी दर्ज की गयी थी। लेकिन सोमवार को यमुना का जलस्तर एक बार फिर वृद्धि हुई थी, सोमवार सुबह छह बजे तक जलस्तर घटने के बाद दिनभर इसमें बढ़ोतरी ही दर्ज की गई। हालांकि, मंगलवार सुबह में जलस्तर में मामूली कमी देखने को मिली है। वहीं, मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश के आसार जताएं हैं। बता दें कि दिल्ली में मंगलवार को यमुना नदी का जल स्तर घटता नजार आया। सुबह 7 बजे 205.71 मीटर पर वाटर लेवल रिकॉर्ड किया गया।

ITO

 

मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले 4-5 दिनों तक गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के हरिद्वार, मसूरी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर हिमाचल, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, गोवा, तेलंगाना, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक राज्यों में आने वाले दिनों में बारिश के आसार जताए गए हैं।