ताज़ा खबरेंभारत

दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की बैठक में फैसला, दाह संस्कार में इस्तेमाल होंगे गाय के गोबर से बने उपले

दिल्ली में अब श्मशान घाटों में दाह संस्कार में लकड़ियों की जगह गाय के गोबर से बने लट्ठों का इस्तेमाल किया जाएगा। दरअसल यह प्रस्ताव दक्षिणी दिल्ली नगर निगम हुई सदन की बैठक में प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। इस प्रस्ताव के बाद अनामिका ने बताया कि श्मशान घाट में दाह संस्कार के लिए लकड़ियों के साथ-साथ उपलों की भी व्यवस्था है।

SDMC के तहत आने वाले शमशान घात में लागू होगा नियम।

इस प्रस्ताव पर हाल ही में निगम ने एक बयान जारी कर बताया था कि अंतिम संस्कार में लकड़ियों के इस्तेमाल की बजाए उपलों के इस्तेमाल के प्रस्ताव को एसडीएमसी की बैठक के दौरान मंजूरी दे दी गई है। बता दे यह फैसला एसडीएमसी के तहत आने वाले श्मशान घाटों पर लागू होगा।

ये भी पढ़े : गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली के चलते बदले गए कई रूट, अपनाएं ये रास्ते

चिता को जलाने के लिए एक क्विंटल से अधिक लकड़ी का हो जाता है इस्तेमाल।

इस मामले में महापौर अनामिका का कहना है कि श्मशान घाटों पर लकड़ी, उपले और पराली का प्रबंध रहता है लेकिन उपलों यानी कंडों के आकार छोटे होने की वजह से लोग लकड़ियों के इस्तेमाल को ज़्यादा तवज्जो देते हैं ।

इसीलिए लिया ये निर्णय।

इस निर्णय के बाद महापौर का कहना है कि चिता को जलाने के लिए एक क्विंटल से अधिक लकड़ी लग जाती है, इससे पर्यावरण को भी हानि पहुंचती है। इतना ही नहीं लकड़ी से अंतिम संस्कार करने में लगभग पाँच से छह घंटे का समय लगता है जबकि गाय के गोबर के उपलों से महज़ तीन घंटे का समय ही लगेगा।

इतना ही नहीं महापौर ने ये भी कहा कि एक व्यक्ति अपने जीवन से लेकर मृत्यु तक 20 पेड़ों का इस्तेमाल कर लेता है। वहीं, मृत्यु के बाद भी चिता जलाने के लिए अधिक लकड़ियों की आवश्यकता होती है। इसे देखते हुए हमने श्मशान घाट में गाय के गोबर से बने लकड़ी के रूप में बड़े लट्ठों की व्यवस्था करने का प्रस्ताव पास किया गया है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button