Hindi Newsportal

दिल्ली: डॉक्टर्स ने युवक के पेट से निकाले 39 सिक्के और 37 चुंबक, युवक ने कहा कि-‘ज़िंक की कमी पूरी करने के लिए खाए’

image source: social media
0 533
दिल्ली: डॉक्टर्स ने युवक के पेट से निकाले 39 सिक्के और 37 चुंबक, युवक ने कहा कि-‘ज़िंक की कमी पूरी करने के लिए खाए’

 

दिल्ली में एक अजीबोगरीब व चौका देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों ने एक 26 वर्षीय मरीज के आंत और पेट से करीब 39 सिक्के और 37 चुंबक सफलतापूर्वक निकाले हैं। बताया जा रहा है कि युवक ने अपने शरीर में जिंक की कमी को पूरा करने के लिए उसने 39 सिक्के निगल लिए। यही नहीं उसने सिक्कों को पेट में ही रोके रखने के लिए करीब 37 चुंबक भी निगल लिए।

गौरतलब है कि युवक की सर्जरी के दौरान 1, 2 और 5 रुपये के 39 सिक्के और विभिन्न आकार (हार्ट, सर्किल, स्टार, बुलेट और ट्रायंगल) के 37 चुंबक निकाले गए। जब पूछा गया कि आपने इनका सेवन क्यों किया, तो मरीज ने डॉक्टर को बताया कि उसे लगता है कि सिक्कों में मौजूद जिंक शरीर बनाने में मदद करता है।

डॉक्टर्स ने बताया कि सिक्कों और चुंबक के युवक के पेट मे होने के कारण युवक को उल्टी और पेट दर्द की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। करीब 20 दिनों तक युवक को परेशानी से इज़ाद न मिलने परिजनों ने उसकी सर गंगाराम अस्पताल में जांच करवाई। युवक के परिजनों ने जब उसके पेट का एक्स-रे डॉक्टरों को दिखाया तो वह उसे देखकर दंग रहे गए। उसके पेट मे सिक्के जैसी चीज नजर आ रही थी।  इसके बाद उन्होंने युवक के पेट का सीटी स्कैन किया, जिसमें सिक्कों और चुंबक के भारी बोझ के कारण आंत में रुकावट देखी गई।

इसके बाद डॉक्टर्स ने युवक की सर्जरी की और उसके पेट और आंत से सफलतापूर्वक सिक्के और चुंबक निकाल लिए। करीब एक सफ्ताह अस्पताल में रहने के बाद युवको को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। डॉक्टरों के मुताबिक अब युवक की हालत ठीक है।