Hindi Newsportal

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्य छाया घाना कोहरा, लो विसिबिल्टी के कारण कई ट्रेनें और फ्लाइटें हुई लेट

0 314
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्य छाया घाना कोहरा, लो विसिबिल्टी के कारण कई ट्रेनें और फ्लाइटें हुई लेट

दिल्ली-यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों में बर्फबारी के चलते पूरे उत्तर भारत की तापमान में गिरावट दर्ज की है। ऐसे में उत्तर भारत के कई राज्य कोहरे की चपेट में आ गए हैं। कोहरे के कारण लो विसिबिल्टी की समस्या भी बढ़ गयी है, जिससे यातायात के संचालन प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में कई ट्रेनें और फ्लाइटें लेट चल रही है।

देश की राजधानी दिल्ली में कोहरे और लो विसिबिल्टी के कारण कुछ उड़ानों में देरी हो रही है। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से कई तस्वीरें सामने आई हैं।

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अधिकांश भाग और उत्तरी राजस्थान में कोहरे का असर बहुत अधिक रहेगा। लोगों को अत्यधिक सावधानी के साथ गाड़ी चलाने का सुझाव दिया गया है।

घने कोहरे की वजह से कई ट्रेन और फ्लाइट्स की रफ्तार भी थम गई है। उत्तर भारत से होकर गुजरने वाली कई राजधानी व वंदे भारत समेत कई ट्रेनें करीब दो से सात घंटे तक लेट से चल रही हैं।