जम्मू कश्मीर: पुलवामा के त्राल में आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फेंका ग्रेनेड, सात नागरिक घायल, तलाश अभियान जारी
जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल बस स्टैंड पर आज आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। इस ग्रेनेड हमले में सात नागरिकों को मामूली चोटें आई हैं। अब जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक सभी घायलों की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है।
पुलवामा ज़िले के त्राल में हुए ग्रेनेड हमले में सात नागरिकों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है: जम्मू-कश्मीर पुलिस
@JmuKmrPolice #Pulwama #Terrorist #GrenadeAttack pic.twitter.com/drRr47wDou— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) January 2, 2021
त्राल बस स्टैंड पर हुआ हमला।
बता दे ये हादसा दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के में त्राल बस स्टैंड पर हुआ। दरअसल आतंकियों ने जवानों पर 6 ग्रेनेड बम फेंके। लेकिन ग्रेनेड निशाने पर नहीं लगे और बाजार में फट गया। इसकी चपेट में आकर कम से कम 7 आम नागरिक घायल हो गए है। जिसके बाद आनन् फानन में घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां सबकी हालत स्थिर है।
तलाशी अभियान जारी।
इस घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।






hgh fragment 176-191 kaufen
References:
git.rbsx.de