जम्मू कश्मीर: घाटी में फिर खुले स्कूल और दफ्तर, सामान्य हो रहे हैं हालात

धारा 370 के निरस्त होने के दो सप्ताह बाद तक घाटी में लगाए गए प्रतिबंधों को अब धीरे धीरे हटाया जा रहा है. इसी क्रम में सोमवार को स्कूल कॉलेज और सरकारी दफ्तर खोल दिए गए हैं. श्रीनगर में ही कई प्राइमरी स्कूलों को खोल दिया गया है.