ताज़ा खबरेंमनोरंजन

‘जजमेंटल है क्या’ : हंगेरियन कलाकार ने फिल्म के निर्माताओं पर पोस्टर चुराने का लगाया आरोप

‘जजमेंटल है क्या’ फिल्म एक बार फिर विवादों में घिरती नज़र आ रही. फिल्म के बनने से लेकर फिल्म के रिलीज़ होने तक इसके लिए मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है.

विवाद का ताज़ा मामला फिल्म के पोस्टर को लेकर सामने आया है.

हंग्री की मशहूर फोटोग्राफर और विजुअल आर्टिस्ट फोरा बोरसी ने आरोप लगाया है कि ‘जजमेंटल है क्या’ का नया पोस्टर चुराया गया है. जिस पोस्टर पर चुराने के आरोप लग रहे हैं, उसमें कंगना को एक बिल्ली के साथ देखा जा सकता है.

बोरसी ने ट्विटर पर लिखा,”इस फिल्म के पोस्टर ने मेरी कला को चोरी किया है! क्या कोई समझा सकता है कि क्या हो रहा है? यह सही नहीं है.”

इसके साथ ही उन्होंने फेसबुक पर भी इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा,’ क्या आपको कोई समानता दिखाई देती है? यह चर्चित बॉलीवुड फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ का पोस्टर है. इसका उपयोग करने से पहले उन्होंने ना तो मेरी परमिशन ली, ना ही मुझसे कोई बात की. यह बड़ी कंपनियों के लिए शर्म की बात है जो फ्रीलांस आर्टिस्ट का हक मारती हैं.’

ALSO READ: अमित शाह आज जम्मू-कश्मीर पर कोर कमिटी के साथ करेंगे बैठक

हालांकि बोरसी के इन आरोपों पर फिल्म के निर्माताओं की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है.

बता दें कि फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ 26 जुलाई को रिलीज हुई थी. फिल्म में कंगना रानौत और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म ने रिलीज़ के पांच दिनों के अंदर 25 करोड़ कमा लिए हैं.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

2 Comments

  1. Đối với người chơi mới, nơi đây mang đến chương trình khuyến mãi nạp tiền lần đầu cực kỳ hấp dẫn. slot365 Trang Chủ Chính Thức – Sức Mạnh Độc Đáo Và Uy Tín Hàng Đầu Khi làm thao tác này thì hội viên sẽ nhận được một khoản thưởng tương ứng với tỷ lệ phần trăm trên số tiền nạp, thường từ 50% đến 100%. TONY06-28

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button