Hindi Newsportal

गो फर्स्ट की सभी उड़ाने 19 मई तक के लिए रद्द, ट्वीट कर दी जानकारी

0 335

गो फर्स्ट की सभी उड़ाने 19 मई तक के लिए रद्द, ट्वीट कर दी जानकारी

गो फर्स्ट की फ्लाइट्स से जुड़ा एक बड़ा अपडेट आया है। परिचालन संबंधित कुछ कारणों से गो फर्स्ट की उड़ानों को 19 मई तक रद्द कर दिया गया है। यह जानकारी गो फर्स्ट एयरलाइंस के आधिकरिक ट्विटर हैंडल द्वारा यात्रियों को ट्वीट कर दी गयी है। वाडिया ग्रुप की कंपनी गो फर्स्ट ने ट्वीट कर यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफ़ी मांगी। एयरलाइन्स ने यात्रियों को जानकारी देते हुए कहा कि कैंसिल फ्लाइट पर टिकट का रिफंड पहले जैसे प्रॉसेस के आधार पर मिलेगा।

पिछले हफ्ते तक गो फर्स्ट ने 12 मई तक फ्लाइट को कैंसिल किया था। इसी को लेकर डीजीसीए ने यात्रियों का पैसा जल्द से जल्द वापस करने को कहा था। हालांकि अभी तक यात्रियों को रिफंड नहीं दिया जा रहा है। ज्यादातर या​त्री रिफंड के इंतजार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि साल 2005 में गो फर्स्ट एयरलाइन को शुरू किया गया था। यह वाडिया ग्रुप की एयलाइन है, जो सस्ती हवाई सेवा प्रदान करने वाली प्रमुख विमानन कंपनियों में से एक है। इसने एनसीएलटी के पास दिवालिया आवेदन भी दायर किया था। कंपनी ने बताया कि वह फिलहाल पेमेंट के बाद ही फ्लाइट संचालन कर पा रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक एयरलाइन कंपनी करीब 11,463 करोड़ रुपये की देनदारियां हैं। वाडिया ग्रुप की एयरलाइन कंपनी ने विमान इंजन की सप्लाई संबंधी समस्याओं का हवाला देते हुए कहा था कि वित्तीय संकट होने से वह उड़ानों का ऑपरेशन नहीं कर पा रही.