खय्याम साहब के निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर, पीएम मोदी ने भी किया याद

मोहम्मद जहूर खय्याम का 92 साल की उम्र में सोमवार को मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया. उनके यूं चले जाने से हिंदी सिनेमा शोक की लहर में डूबा हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सुरों की मल्लिका लता मंगेशकर, फिल्मकार मुजफ्फर अली समेत कई अन्य सितारों ने उनके निधन पर शोक जताया है.