Hindi Newsportal

क्या अमेज़न प्राइम ने हटाई सुशांत की मूवी एम एस धोनी? जानें सच

0 427

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट ऑनलाइन इस दावे के साथ शेयर किये जा रहे है कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सेवा अमेज़न प्राइम ने उनकी फिल्म एस.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी को अमेज़न प्राइम से हटा दिया है।

Why???シ︎কেনো পবিত্র রিসতা সিরিয়াল U Tube থেকে রিমুভ করা হয়??? আর Amazon Prime থেকেই বা কেনো MS Dhoni Delete করা হয়???Everything becoming very very fishy☠︎︎☠︎︎☠︎︎

Save Our Souls from depression यांनी वर पोस्ट केले सोमवार, २९ जून, २०२०

ऐसे ही कुछ दावे यहां और यहां देखे जा सकते है

फैक्ट चेक :

हमने सोशल मीडिया पर हो रहे दावों का हमने फैक्ट चेक किया और पाया की ये खबर सच नहीं है।

इसका सच जानने के लिए सबसे पहले हमने अमेज़न प्राइम पर ही चेक किया कि, क्या वो मूवी वहां से हटा दी गयी है। तब हमने जाना की वो मूवी ‘एस.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ अमेज़न पर नहीं है।

सबसे पहले हमने इंटरनेट पर ये चेक किया की क्या अमेज़न पर कभी भी ये मूवी थी ?

हमने गोगल पर एस.एस. धोनी फिल्म अमेज़ॅन प्राइम ‘ सर्च किये तो हमे 15 जून, 2020 को GQ पर एक लेख मिला, जिसमें दिवंगत अभिनेता की फिल्मों को किस-किस प्लेटफार्मों पर देखे जा सकता है, वो लिखा था।

हमने डिज्नी + हॉटस्टार के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भी इसकी जांच की, तब हमे 2016 में एक ट्वीट मिला जब फिल्म रिलीज हुई थी। ट्वीट में कहा गया है कि फिल्म का ट्रेलर भी विशेष रूप से डिज्नी + हॉटस्टार पर उपलब्ध था।

हमें अमेज़न इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर यह भी पता चला है कि एम एस धोनी के डिज़नी + हॉटस्टार पर टीज़र आउट होने के बाद ही भारत में अमेज़न प्राइम उपलब्ध हुआ था।

इसलिए, यह स्पष्ट है कि यह फिल्म डिज़नी + हॉटस्टार पर विशेष रूप से उपलब्ध है (अभी भी उपलब्ध है) और अमेज़न प्राइम पर नहीं।

यदि आप किसी भी स्टोरी को फैक्ट चेक करना चाहते हैं, तो इसे +91 88268 00707 पर व्हाट्सएप करें।