ताज़ा खबरेंभारत

कोलकाता में 8 साल की बच्ची से रेप के बाद गला काटकर हत्या, आरोप में एक सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद गला काटकर जघन्य तरीके से हत्या का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। इस घटना ने एक तरफ जहाँ सबको झकझोर के रख दिया वही इस हादसे के बाद से इलाके में तनाव फैल गया है। इन सब के बीच लोगों के गुस्से को देखते हुए खुफिया पुलिस की टीम को भी जांच में लगाया गया था जिसके बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामा के घर आई थी मासूम।

बता दे ये घटना कोलकाता के जोड़ाबागान इलाके की है। कोलकाता के संयुक्त पुलिस आयुक्त(अपराध) मुरलीधर शर्मा के मुताबिक बच्ची बुधवार शाम से लापता थी। गुरुवार को पड़ोसी की छत पर उसका शव मिला था। उसके शरीर पर कई चोट के निशान मिले थे। बच्ची के शरीर पर कपड़े भी नहीं मिले। मासूम का शव देख पुलिस को पुष्टि थी की बच्ची का रेप के बाद गला काटकर हत्या की गई थी।

यौन उत्पीड़न और हत्या के आरोप में एक सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार।

इधर इस घटना में जांच के बाद पुलिस ने उसके यौन उत्पीड़न और हत्या के आरोप में एक सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं उसके खिलाफ IPC की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट (Pocso Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है की, जिन सीढ़ियों से 9 साल की बच्ची का शव मिला था, वहां से फॉरेंसिक टीम द्वारा एकत्र किए गए वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़े : Uttarakhand Disaster Live Updates : 32 शव हुए बरामद, लगभग 175 अभी भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

झारखण्ड निवासी है आरोपी, नशे में था धुत्त

पुलिस का इस मामले में कहना है की आरोपी झारखंड निवासी है और पूरी रात पूछताछ के बाद उसने अपना अपराध स्वीकार किया है। पुलिस को जांच में ये भी पता चला है कि आरोपी अपने स्मार्ट फोन पर बच्चों की पोर्नोग्राफी देखता था। और तो और, ‘घटना की शाम वह पूरी तरह नशे में धुत्त था और उसने चॉकलेट और खाने की चीजों का लालच देकर बच्ची को बुलाया और उसका यौन उत्पीड़न किया।

गला घोटने के बाद काट दिया गला।

बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद उसने बच्ची का गला घोंट कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसकी मौत सुनिश्चित करने के लिए अपराधी ने बच्ची का गला काट दिया। अब फिलहाल इस मामले में आरोपी को गिरतार कर लिया है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button