ताज़ा खबरेंभारतराजनीति

कोरोना से जंग के बीच इंदौर में BJP ने की ‘कलश यात्रा’, सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर उड़ी धज्जियाँ, देखें वीडियो

एक तरह जहाँ देश ही नहीं बल्कि पूरा विश्व कोरोना संक्रमण से लड़ रहा है, हर कोई सोशल डिस्टेंसिंग का अपने बल बुतों पर पालन कर रहा है, ऐसे समय में देश के राजनेता इसकी धज्जियाँ उड़ाने में लगे हुए हैं। हाल फिलहाल ही कुछ दिनों पहले गुजरात में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल साहब के दौरों के दौरान भारी भीड़ उमड़ी थी जिसमे सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियाँ उड़ते हुए देखा गया, तो उसके बाद कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ।

File Image

 

अब कोरोना संबधित नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए दिख रहे हैं मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावत। दरअसल इंदौर में मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावत को सम्मानित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा कलश यात्रा आयोजित की गई। इस कलश यात्रा के दौरान कोरोना के गाइडलाइन्स का पालन तो दूर बल्कि इस पूरी यात्रा में लोगों की तादाद इतनी थी की देख के लोगों के होश उड़ जाये।

देखें वीडियो –

पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग इसकी कड़ी निंदा कर रहे हैं।

कलेक्टर ने दिए FIR दर्ज करने के निर्देश।

इस मामले के सामने आने के बाद इंदौर के कलेक्टर मनीष सिंह का बयान भी सामने आया। उन्होंने मामले को संज्ञान में लेते हुए SDM को निर्देश दिया है की कोरोना की गाइडलाइन्स उल्लंघन करने के लिए FIR दर्ज की जाए। साथ ही जो लोग कार्यक्रम के आयोजन में शामिल थे, उन पर भी कार्रवाई की जाए।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button