खेलताज़ा खबरें

कोरिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची पीवी सिंधु

 

कोरिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु ने बुसानन को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने का कमाल कर दिखाया है. सिंधु ने बूसानन को 21-10, 21-16 से हराकर यह मुकाम पाया.

दो बार की ओलंपिक चैंपियन पीवी सिंधु शुरुआती गेम में 2-5 से पीछे चल रही थीं, लेकिन लगातार चार अंक जीतकर 6-5 की बढ़त बना ली. वहां से विश्व की 7वें नंबर की भारतीय खिलाड़ी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा क्योंकि उन्होंने लगातार आठ अंक जीते और गेम 21-10 से जीत लिया.

दूसरे गेम में सिंधु ने शुरू से ही गेम में पकड़ बनाई रखी और 8-2 की बढ़त ले ली. भारतीय शटलर ने थाई शटलर बुसानन ओंगबामरुंगफान के खिलाफ 21-16 से गेम जीतकर बढ़त बनाए रखी.

 

(एएनआई इनपुट्स के साथ)

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button