कैट ने पीएम मोदी के हेलीकाप्टर की जांच करने वाले अधिकारी का निलंबन किया खारिज

केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) ने गुरुवार को एक आईएएस अधिकारी को निलंबित करने के चुनाव आयोग के फैसले पर रोक लगा दी है. आईएएस अधिकारी ने एक चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में, पिछले हफ्ते ओडिशा के संबलपुर में चुनावी अभियान के दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के हेलीकॉप्टर की तलाशी ली थी.