ताज़ा खबरें

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चुने गए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष, INDIA गठबंधन की बैठक में हुआ फैसला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चुने गए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष, INDIA गठबंधन की बैठक में हुआ फैसला

 

18वीं लोकसभा के लिए बीते दिन INDIA गठबंधन की बैठक हुई जिसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लोकसभा में नेता विपक्ष चुना गया है। बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी जानकारी दी। प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब को कांग्रेस की ओर से पत्र लिखकर इसकी सूचना दे दी गई है। बता दें कि पिछले 10 साल से नेता विपक्ष का यह पद खाली रखा गया था।

लोकसभा 2024 चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद कांग्रेस नेताओं की ओर से लगातार राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग उठ रही थी। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में इसको लेकर प्रस्ताव भी पारित किया गया था। इसके बाद राहुल गांधी ने इस पर फैसला लेने को लेकर पार्टी से कुछ वक्त भी मांगा था। राहुल गांधी को विपक्ष का नेता बनाने का फ़ैसला लोकसभा स्पीकर के चुनाव के एक दिन पहले किया गया है। इससे साफ़ है कि विपक्ष अपने तेवर हमलावर रखना चाहता है। 

बता दें कि 18वीं लोकसभा के स्पीकर पद के लिए आज सुबह 11 बजे चुनाव होगा। कांग्रेस ने डिप्टी स्पीकर पद की मांग की, इस पर भाजपा ने जवाब नहीं दिया। जिससे नाराज विपक्ष ने NDA के स्पीकर कैंडिडेट ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस के के. सुरेश को उतारा है। हालांकि, TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने के. सुरेश को प्रत्याशी बनाने के फैसले को एकतरफा बताया।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button