ताज़ा खबरें

कर्नाटका: ‘बजरंगबली को ताले में किया बंद’ कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर जनसभा को किया संबोधित बोले पीएम मोदी 

कर्नाटका: ‘बजरंगबली को ताले में किया बंद’ कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर जनसभा को किया संबोधित बोले पीएम मोदी 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी मंगलवार को कर्नाटक ने होसपेत शहर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र को लेकर पार्टी पर खूब निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में बजरंगबली को ताले में बंद करने का निर्णय लिया है। पहले श्री राम को ताले में बंद किया और अब जय बजरंगबली बोलने वालों को ताले में बंद करने का संकल्प लिया है।

दरअसल, आज मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर अपना घोषणा पत्र जारी किया है। इसी घोषणा पत्र में किए गए वादों को लेकर पीएम मोदी ने कर्नाटक ने होसपेत शहर जनसभा को संबोधित करते हुए जमकर हमला बोला। उन्होंने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हनुमान जी की इस पवित्र भूमि को नमन करना मेरा बहुत बड़ा सौभाग्य है और दुर्भाग्य देखिए, मैं आज जब यहां हनुमान जी को नमन करने आया हूं उसी समय कांग्रेस पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में बजरंगबली को ताले में बंद करने का निर्णय लिया है। पहले श्री राम को ताले में बंद किया और अब जय बजरंगबली बोलने वालों को ताले में बंद करने का संकल्प लिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि कांग्रेस पार्टी को प्रभु श्री राम से भी तकलीफ होती थी और अब जय बजरंगबली बोलने वालों से भी तकलीफ हो रही है। भाजपा कर्नाटक की मान-मर्यादा और संस्कृति पर कोई आंच नहीं आने देगी। बीजेपी कर्नाटक के विकास के लिए, यहां के लोगों को आधुनिक सुविधा देने के लिए… नए अवसर देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के दशकों के शासन ने शहरों और गांवों के बीच खाई को बहुत ज्यादा बढ़ा दिया था, भाजपा सरकार गांव और शहर के बीच खाई को लगातार कम करने में जुटी हुई है। आज हमारे गांवों के बीच शहरों जैसी सुविधा पहुंच रही है। गांव से जुड़ी दूसरी चुनौतियों का भी भाजपा सरकार समाधान कर रही है।

हम्पी एक ऐसी जगह है जिसपर भारत ही नहीं, पूरी दुनिया को गर्व है लेकिन गुलामी की मानसिकता से भरी कांग्रेस ने कभी भी भारत के इतिहास और विरासत पर गर्व नहीं किया। इसका नुकसान हम्पी जैसे स्थानों को भी उठाना पड़ा। यह बीजेपी की ही सरकार है जो अब ‘स्वदेश दर्शन’ के जरिए हम्पी की ऐतिहासिक विरासत का संरक्षण कर रही है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button