Hindi Newsportal

ओडिशा के सीएम ने प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई दौरा; राउरकेला हवाईअड्डा बंद; बिहार में पटना और दरभंगा एयरपोर्ट अलर्ट पर

0 557

बंगाल और ओडिशा में तबाही मचाने के बाद यास तूफान आगे बढ़ गया है, लेकिन ये तूफान अपने पीछे तबाही का मंजर छोड़ गया है। बंगाल और ओडिशा में तूफान की वजह से 20 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। बारिश और घरों के टूटने की वजह से 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें 3 ओडिशा और एक बंगाल से है।

इधर बंगाल में पूर्व मेदिनीपुर जिले के दीघा, शंकरपुर, मंदारमनी दक्षिण 24 परगना जिले के बाद बकखाली, संदेशखाली, सागर, फ्रेजरगंज, सुंदरबन आदि जगहों से लेकर पूरे बंगाल में 3 लाख लोगों के घर इस तूफान से उजड़ गए हैं। 134 बांध टूट गए हैं, जिन्हें ठीक करवाया जा रहा है। यहां बुधवार को 130-145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। बता दे बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 28 और 29 मई को हेलिकॉप्टर से तूफान प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगी।

बिहार में 55 kmph की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं।

मौसम विभाग के मुताबिक तूफान गुरुवार शाम 5.30 बजे तक पटना पहुंचेगा। पटना में 160 और दूसरे इलाकों में 255 मिमी बारिश के आसार हैं। इस दौरान 40 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे (kmph) की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। IMD के मुताबिक बिहार में गुरुवार रात से पारा गिरेगा। 28 से दिन और रात के तापमान में 13 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है।

बिहार में कब तक रहेगा तूफ़ान ?

बिहार में तूफान का विशेष प्रभाव दो दिन यानी 27 से 28 मई तक रहेगा। कई इलाकों में तेज बारिश के साथ वज्रपात की आशंका है। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

राउरकेला हवाईअड्डा आज भी बंद।

चक्रवाती तूफान यास को देखते हुए कई राज्यों के हवाईअड्डे से विमानों का परिचालन रोक दिया गया था। इनमें से कई हवाईअड्डों से आज परिचालन शुरू कर दिया गया है। हालांकि, ओडिशा का राउरकेला हवाईअड्डा आज भी बंद रहेगा। वहीं भारी बारिश के चलते बिहार के पटना और दरभंगा एयरपोर्ट के लिए अलर्ट जारी किया गया है, जबकि रांची में परिचालन जारी है।

ओडिशा के सीएम ने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा किया।

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान यास ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल ने भारी तबाही मचाई है। राज्य में नुकसान का आकलन करने के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।

झारखंड, बिहार, यूपी के लिए रेड अलर्ट जारी।

आईएमडी के वैज्ञानिक राजेंद्र कुमार जेनामनी ने बताया कि गुरुवार रात और शुक्रवार को बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश होगी। गुरुवार और शुक्रवार के लिए झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए रेड अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। तूफान का प्रभाव अभी 36 घंटे रहेगा।

आज रात को कमजोर होगा चक्रवात यास।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, सुबह 8:30 पर जमशेदपुर के 75 किलोमीटर पश्चिम में है। अभी भी तीव्र है। झारखंड में कुछ जगहों पर हवा की गति 50-60 किलोमीटकर प्रति घंटे है। आज रात धीरे-धीरे कमजोर हो जाएगा। इसका प्रभाव अभी कल रात तक रहेगा। उत्तर झारखंड में भारी से भारी बारिश होगी।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram