उन्नाव रेप कांड: लखनऊ में ही होगा पीड़िता का इलाज, चाचा को रायबरेली से तिहाड़ जेल शिफ्ट करने का आदेश

उन्नाव रेप मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को रायबरेली जेल में बंद पीड़िता के चाचा को दिल्ली की तिहाड़ जेल में शिफ्ट करने का आदेश दिया है. वहीं पीड़िता को दिल्ली एयरलिफ्ट करने को लेकर कोर्ट ने कहा कि फिलहाल पीड़िता को इलाज के लिए दिल्ली शिफ्ट नहीं किया जाएगा. फ़िलहाल पीड़िता का इलाज लखनऊ के किंग्स जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.