उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, छाया घना कोहरा, कई ट्रेनें हुए लेट, फ्लाइटों को किया गया डाइवर्ट
उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके पड़ रही है। पहाड़ों में हिमपात होने के कारण दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों कोहरे और शीतलहर के चपेट में आ गया। घने कोहरे के चलते विजिबिलटी लो हो गयी है। ऐसे में देश की राजधानी दिल्ली में लो विजिबिलिटी के चलते कुछ ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे और लो विजिबिलिटी के कारण कुछ ट्रेनें देरी से चल रही है। वीडियो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से है। pic.twitter.com/szowoCuQPy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 27, 2023
दिल्ली में देरी से पहुंचने वाली ट्रेन
- भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला
- गया-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस
- डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी
- दुर्ग-निजामुद्दीन संपर्क क्रांति
- चेन्नई-नई दिल्ली जीटी एक्सप्रेस
- हैदराबाद-नई दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस
- हबीबगंज-नई दिल्ली भोपाल एक्सप्रेस
- खजुराहो-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस
- वास्को-निजामुद्दीन गोवा एक्सप्रेस
- पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस
- हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस
- कानपुर-नई दिल्ली श्रम शक्ति
- इलाहाबाद-नई दिल्ली प्रयागराज
- आजमगढ़-दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस
गौरतलब है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर कम विजिबिलिटी की वजह से 30 विमानों को लैंडिंग और टेक ऑफ में देरी हुई है। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि कम विजिबिलिटी की वजह से कुछ विमानों को डायवर्ट किए जाने की संभावना है। दिल्ली एयरपोर्ट की ओर से जानकारी दी गई कि अब तक 12 उड़ानें जयपुर, लखनऊ की ओर डायवर्ट की गईं।।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट (IMD Alert for Fog) जारी किया है।